मिथुन

    07-Jun-2026
Total Views |
 
 

horoscope 
यह सप्ताह आपके लिए नई हलचल, ताजगी और रचनात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आपके विचाराें में तेजी रहेगी और कई नए अवसर अचानक सामने आ सकते हैं. सामाजिक गतिविधियाें में भाग लेने का अवसर मिलेगा और आपकी बातचीत करने की कला लाेगाें काे प्रभावित करेगी. आर्थिक पक्ष में धीरे-धीरे मजबूती आने के संकेत हैं.
 
 कैरियर/बिजनेस : कामकाज के क्षेत्र में यह समय नई संभावनाओं काे जन्म देने वाला रहेगा. नाैकरी करने वालाें काे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. किसी मीटिंग, प्रस्तुति या बातचीत के माध्यम से आपकाे लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार से जुड़े जातकाें काे नए ग्राहकाें और नए संपर्काें का फायदा मिलेगा. लेखन, मीडिया, शिक्षा, संचार, मार्केटिंग और ऑनलाइन कार्याें से जुड़े लाेगाें के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल दिखाई दे रहा है.
 
 रिलेशनशिप : भावनात्मक जीवन में उत्साह और नयापन महसूस हाेगा. जीवनसाथी के साथ हल्के-फुल्के पल रिश्ताें में मिठास बढ़ाएंगे. प्रेम संबंधाें में संवाद बेहतर हाेगा और मन की बातें खुलकर साझा कर पाएंगे. भाई-बहनाें के साथ संबंध और अधिक मजबूत हाेंगे.
 
 हेल्थ : ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अत्यधिक भागदाैड़ मानसिक थकान बढ़ा सकती है. अनियमित दिनचर्या के कारण नींद प्रभावित हाे सकती है. अधिक चाय-काॅफी से दूरी बनाकर रखें.
 
 लकी डेट : 07, 10, 12
 
 कलर : सफेद, क्रीम, हल्का हरा
 
 लकी दिन : शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
 
 सावधानी : एक साथ कई कामाें में उलझने से बचें. अधूरी जानकारी के आधार पर काेई निर्णय लेना नुकसानदेह हाे सकता है.
 
 उपाय : बुधवार काे गाै माता काे हरा चारा खिलाएं. भगवान गणेश के सामने दूर्वा अर्पित करें और ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जप करें.