अगले दाे-तीन दिनाें में पुणे में दस्तक देगा मानसून

    07-Jun-2026
Total Views |
 \
monsoon
 
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार ( 6 जून ) काे तलकाेंकण में दस्तक दी. अगले दाे-तीन दिन में मानसून मुंबई, पुणे में दस्तक देने के लिए वातावरण में अनुकूल स्थिति निर्माण हाे रही है.महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्साें, गाेवा, कर्नाटक, तमिलनाडु सहीत मिजाेराम, मणिपुर के कुछ हिस्साें में और आगे बढ़ गया है. अगले 4 से 5 दिनाें में मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र के और हिस्साें, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिणपश्चिम बंगाल के कुछ हुए हिस्साें में प्रवेश करेगा.इस बीच महाराष्ट्र में येलाे अ‍ॅलर्ट जारी किया गया है.
 
काेंकण तटीय क्षेत्र में और मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ में 6 से 11 जून तक कई जगहाें पर तूफानी हवाएं और गरज-चमक के साथ मध्यम से जाेरदार बारिश हाेगी. खासकर काेंकण में बारिश का प्रभाव ज्यादा रहेगा. कई जगहाें पर बिजली भी गिरेगी. पुणे शहर और जिले में रविवार (7 जून) और साेमवार (8 जून ) काे बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम प्रकृति बारिश की ज्यादा संभावना है. प्रति घंटा 40 से 50 किलाेमीटर तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. 12 जून तक कई जगहाें पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हाेगी.यह अनुमान पुणे वेधशाला ने दिया है. इस बीच शनिवार काे राज्य में हल्की बारिश दर्ज की गई.