अन्नामलाई की पार्टी से 10 लाख लाेग

    07-Jun-2026
Total Views |
 
 
 
party
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ काे शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है. अन्नामलाई के अनुसार, आंदाेलन शुरू हाेने के 10 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लाेगाें ने रजिस्ट्रेशन कराया है. अन्नामलाई ने इसे लाेगाें का आंदाेलन बताते हुए कहा कि यह राज्य के भविष्य काे लेकर साझा साेच और मिशन का प्रतीक है.
अन्नामलाई ने 2 जून काे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. इसकी चिट्ठी शुक्रवार काे सामने आई.अन्नामलाई के समर्थन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्हाेंने पत्रकाराें से बातचीत में कहा- मैंने और कई भाजपा नेताओं ने अन्नामलाई का समर्थन करने का फैसला किया है. अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 5 जून काे नई पार्टी बनाने की घाेषणा की. साेशल मीडिया पर वीडियाे मैसेज में कहा, आज हम अपना स्वतंत्र आंदाेलन खड़ा कर रहे हैं. हमारी पार्टी तमिलनाडु में 2031 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी.
 
उन्हाेंने We The Leaders’नाम से नया प्लेटफाॅर्म और wetheleader.org वेबसाइट भी लाॅन्च की. इसके साथ ही काेयंबटूर में एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर फाॅर इथिक्स एंड पाॅलिटिक्स संस्थान भी स्थापित करने की घाेषणा की है. अन्नामलाई कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे हैं. उन्हाेंने कहा- मेरा मकसद तमिलनाडु में बदलाव लाना और राजनीति के ताैरतरीकाें काे बेहतर बनाना था. जनता दशकाें से चली आ रही आम राजनीति से ऊब गई है. बदलाव चाहती है. आलाकमान से मतभेद थे.मेरे-उनके विचार एक जैसे नहीं रहे. मैं उस साेच काे बदलना चाहता था, जिसके अनुसार राजनीति रईसाें और कुछ खास लाेगाें के लिए है, आम आदमी के लिए नहीं. मेरे आंदाेलन का उद्देश्य व्यक्ति पूजा और सत्ता में परिवारवाद काे खारिज कर सियासी तस्वीर बदलना है.इस आंदाेलन का उद्देश्य माैजूदा पार्टियाें से काम्पिटीशन किए बिना लाेगाें की जरूरताें काे प्राथमिकता देना है.यह तय करना मुश्किल था कि भाजपा में रहूं या तमिल लाेगाें से जुड़ा रहूं्. मैंने 4 दिसंबर 2025 काे पार्टी काे बताया कि मैं इस्तीफा दूंगा. राज्य की जनता कई दशकाें से चली आ रही आम राजनीतिक चर्चाओं से ऊब चुकी थी और बदलाव चाहती थी. पिछले दशक में कई बार बदलाव की लहरें उठीं, लेकिन वे टिक नहीं पाईं.