विदेश मंत्रालय, डाक विभाग तथा सेवा प्रदाता द्वारा 4 जून काे सातारा स्थित पाेस्ट ऑफिस पासपाेर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके), का संयुक्त निरीक्षण किया गया. वर्ष 2025 के दाैरान सातारा स्थित पीओपीएसके काे पासपाेर्ट आवेदन 16,047 प्राप्त हुए.इन में से 15,518 पासपाेर्ट जारी किए गए. करीब 96.70% प्रतिशत पासपाेर्ट वितरित किए गए.यह निरीक्षण पुणे के क्षेत्रीय पासपाेर्ट अधिकारी डाॅ. विनाेद गायकवाड द्वारा डाक विभाग तथा सेवा प्रदाता के अधिकारियाें के साथ संयुक्त रूप से किया गया. निरीक्षण दल ने सेवा वितरण मानकाें, आधारभूत संरचना, सुरक्षा व्यवस्थाओं, उपकरणाें, नागरिक सुविधाओं तथा पीओपीएसके की समग्र परिचालन दक्षता की समीक्षा की.पीओपीएसके का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन, विदेश मंत्रालय, डाक विभाग तथा सेवा प्रदाता के साझा प्रयासाें का परिणाम है, जाे कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक- केंद्रित पासपाेर्ट सेवा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं.