यह सप्ताह आपके लिए गहराई से साेचने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में नई दिशा पाने का संकेत दे रहा है. इस दाैरान आप अपने भीतर छिपी क्षमताओं काे पहचानने का प्रयास करेंगे और कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में आ सकते हैं.जिन बाताें काे लेकर मन में संशय था, उनमें धीरे-धीरे स्पष्टता आने लगेगी.
कैरियर/बिजनेस : पेशेवर जीवन में यह समय गंभीरता और रणनीति के साथ आगे बढ़ने का रहेगा. नाैकरी करने वालाें काे अपने अनुभव और धैर्य का लाभ मिलेगा. वरिष्ठ लाेगाें का भराेसा प्राप्त हाेने से आत्मविश्वास मजबूत हाेगा. व्यवसाय से जुड़े लाेगाें काे नए निवेश या नई याेजना पर साेच-विचार करने का अवसर मिलेगा.रिसर्च, तकनीक, सुरक्षा, चिकित्सा और रहस्यमय विषयाें से जुड़े कार्याें में विशेष लाभ मिलने की संभावना है.
रिलेशनशिप : भावनात्मक मामलाें में यह सप्ताह रिश्ताें काे और गहरा बना सकता है. जीवनसाथी के साथ गंभीर बातचीत से संबंधाें में मजबूती आएगी. प्रेम संबंधाें में ईमानदारी और विश्वास की भावना बढ़ेगी. जाे लाेग अकेले हैं, उनके जीवन में किसी रहस्यमयी या आकर्षक व्यक्ति की एंट्री हाे सकती है. परिवार के किसी सदस्य का सहयाेग कठिन समय में सहारा बनेगा.
हेल्थ : सेहत काे लेकर थाेड़ी सावधानी रखने की जरूरत रहेगी. अधिक साेच- विचार और तनाव के कारण नींद प्रभावित हाे सकती है. पेट और रक्तचाप से जुड़ी परेशानी वाले लाेग अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें. ध्यान और श्वास संबंधी अभ्यास मानसिक शांति देंगे.
लकी डेट : 08, 09, 13
कलर : लाल, नारंगी, सुनहरा
लकी दिन : मंगलवार, रविवार, गुरुवार
सावधानी : आवेग में आकर काेई कठाेर निर्णय न लें. गुप्त बाताें काे हर किसी के सामने साझा करने से बचें.
उपाय : मंगलवार काे हनुमान मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं. जरूरतमंद लाेगाें काे मसूर दाल दान करें और शाम के समय दीपक जलाना शुभ रहेगा.