वृषभ

    07-Jun-2026
Total Views |
 

horoscope 
 
यह सप्ताह आपके लिए स्थिरता के साथ नई संभावनाओं के द्वार खाेलने वाला साबित हाे सकता है. पिछले कुछ समय से जिन परिस्थितियाें में रुकावट महसूस हाे रही थी, उनमें अब धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा. मन में भविष्य काे लेकर सकारात्मक साेच विकसित हाेगी और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत रहेगा.धन संबंधी मामलाें में संतुलन बनाए रखने से लाभ मिलेगा.
 
 कैरियर/बिजनेस : व्यावसायिक क्षेत्र में यह समय धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. नाैकरीपेशा लाेगाें काे अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी स्थिर साेच की सराहना हाे सकती है.कुछ लाेगाें काे विभाग परिवर्तन या नई जिम्मेदारी का अवसर भी मिल सकता है.व्यापार से जुड़े जातकाें काे पुराने संपर्काें से फायदा मिलने की संभावना है.
 
 रिलेशनशिप : निजी जीवन में रिश्ताें की मिठास बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हाेगा और एक-दूसरे की भावनाओं काे बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. प्रेम संबंधाें में स्थिरता आएगी घर में हंसी-खुशी का वातावरण बना रहेगा.
 
 हेल्थ : सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अनियमित भाेजन या अधिक आराम की आदत सुस्ती बढ़ा सकती है. सुबह की सैर और हल्का याेग लाभकारी रहेगा. मीठे और भारी भाेजन पर नियंत्रण रखना आवश्यक हाेगा.
 
 लकी डेट : 07, 10, 12
 
 कलर : सफेद, क्रीम, हल्का हरा
 
 लकी दिन : शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
 
 सावधानी : जिद या हठ के कारण किसी करीबी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं. आर्थिक मामलाें में जल्दबाजी ठीक नहीं रहेगी.
 
 उपाय : शुक्रवार काे सुगंधित पुष्प मां लक्ष्मी काे अर्पित करें. किसी जरूरतमंद महिला काे सफेद मिठाई या चावल दान करना शुभ रहेगा.