वैष्णाे देवी जा रही ट्रेन दाे हिस्साें में बंटी

    07-Jun-2026
Total Views |
 

train 
 
लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हाेने से हड़कंप मच गया. नई दिल्ली से श्री माता वैष्णाे देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन (04081) जैसे ही स्टेशन से रवाना हाेने लगी, अचानक दाे डिब्बाें काे आपस में जाेड़ने वाली कपलिंग टूट गई. कपलिंग टूटने से जाेरदार धमाका हुआ और स्लीपर काेच का टाॅयलेट क्षतिग्रस्त हाे गया. ट्रेन के दाे हिस्साें में बंटते ही यात्रियाें में अफरा-तफरी मच गई और लाेग जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे. हालांकि लाेगाें का कहना है कि धमाके की आवाज से डिब्बा टूटा है और पुलिस अधिकारी अभी तक इस मामले में कुछ भी बाेलने काे तैयार नहीं है. उनका कहना है कि जांच जारी रहने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि डिब्बा धमाके से टूटा है या फिर कंपलिंग टूटने से धमाके की आवाज आई है. प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक, शनिवार सुबह जब न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णाे देवी कटरा स्पेशल ट्रेन लुधियाना स्टेशन से अभी चलना शुरू ही हुई थी कि अचानक एक जाेरदार आवाज सुनाई दी. यह आवाज इतनी तेज थी कि यात्रियाें काे किसी अनहाेनी का अंदेशा हुआ. कपलिंग टूटने के झटके के कारण स्लीपर काेच का शाैचालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया.