यह सप्ताह आपके लिए सामंजस्य, नए अनुभव और मानसिक स्पष्टता लेकर आने वाला है. आपके भीतर साैंदर्यबाेध और रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे लाेग आपके विचाराें और व्यक्तित्व की ओर आकर्षित हाेंगे. घर-परिवार में खुशियाें का वातावरण बना रहेगा और किसी प्रियजन से जुड़ी अच्छी खबर मन काे प्रसन्न कर सकती है. आर्थिक मामलाें में संतुलित दृष्टिकाेण अपनाने से लाभ मिलेगा तथा अनावश्यक खर्चाें पर नियंत्रण बना रहेगा.
कैरियर/बिजनेस : कामकाज के क्षेत्र में यह समय नई संभावनाओं काे जन्म देने वाला रहेगा. नाैकरीपेशा लाेगाें काे टीम के साथ बेहतर तालमेल बनाने का अवसर मिलेगा और आपकी समझदारी से कई उलझे हुए कार्य सुलझ सकते हैं.कुछ लाेगाें काे नए प्राेजेक्ट या किसी विशेष जिम्मेदारी में शामिल किया जा सकता है. व्यापार करने वालाें के लिए साझेदारी से जुड़े मामलाें में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. फैशन, डिजाइन, कला, मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े लाेगाें काे विशेष लाभ मिलने की संभावना है.
रिलेशनशिप : निजी जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ताें में मिठास आएगी और पुराने मतभेद कम हाेंगे. प्रेम-संबंधाें में भावनात्मक नजदीकी बढ़ सकती है. परिवार के साथ बिताए पल मानसिक सुकून देंगे.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट और अनियमित दिनचर्या परेशानी बढ़ा सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित भाेजन आवश्यक रहेगा. हल्का संगीत, ध्यान और याेग मन काे शांत रखने में मदद करेंगे.
लकी डेट : 07, 10, 12
कलर : सफेद, क्रीम, हल्का हरा
लकी दिन : शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी : दूसराें की बाताें में आकर अपने फैसले बदलने से बचें. भावनात्मक दबाव में काेई आर्थिक निर्णय न लें.
उपाय : शुक्रवार काे मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं. सुगंधित इत्र या सफेद मिठाई का दान करना शुभ रहेगा.