भुवनेश्वर के एम्स ने महिला की बांह से निकाला 7 किलाे का ट्यूमर

    07-Jun-2026
Total Views |
 
 

tumor 
ओडिशा के भुवनेश्वर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के डाॅक्टराें ने उन्नत शल्य चिकित्सा तकनीकाें का उपयाेग करते हुए 47 वर्षीय महिला की बांह से सात किलाेग्राम का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर अलग किया है.यह ऑपरेशन दुर्लभ था और इससे दुर्बल करने वाली बीमारी का इलाज किया गया, जिससे महिला लगभग तीन दशकाें से प्रभावित थी. एम्स भुवनेश्वर के सूत्राें के अनुसार, ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपाड़ा की दिहाड़ी मजदूर का बायां ऊपरी अंग एक विशाल प्लेक्सीफाॅर्म न्यूराेफाइब्राेमा से पीड़ित था.यह ट्यूमर समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ता गया, जाे उसकी बांह के मध्य भाग से लेकर उसके हाथ के पिछले हिस्से तक फैल गया था और उसकीतिविधियाें एवं दिनचर्या काे गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा था.
 
सूजन इतनी बढ़ गयी थी कि कंधे की गति सीमित हाे गयी थी, हाथाें की कार्यक्षमता प्रभावित हाे गयी थी और राेजमर्रा का काम करना भी मुश्किल हाे गया था. लंबे समय तक दबाव पड़ने के कारण ट्यूमर के ऊपर की त्वचा काली पड़ गयी थी और उसमें घाव हाे गये थे. ऑपरेशन से पहले जांच में पता चला कि ट्यूमर लगभग 45 सेंटीमीटर लंबा एक घाव था, जाे अत्यधिक रक्तस्राव के उच्च जाेखिम के कारण एक महत्वपूर्ण शल्य चुनाैती बना हुआ था.मामले की जटिलता काे देखते हुए डाॅक्टराें ने दाे चरणाें वाली शल्य चिकित्सा प्रणाली अपनायी. पहले चरण में, सर्जनाें ने छह घंटे में ट्यूमर के आगे वाले हिस्से काे हटा दिया. छह महीने के अंतराल के बाद, लगभग तीन घंटे तक चलने वाली दूसरी सर्जरी करके हाथ से ट्यूमर काे निकाला गया.शल्य चिकित्सा दल ने ऑपरेशन के दाैरान रक्तस्राव काे कम करने के लिए उन्नत रक्त वाहिका-सील तकनीक, लिगाश्याेर, का उपयाेग किया. प्रक्रियाओं के दाैरान खून चढ़ाने की आवश्यकता भी पड़ी. निकाले गये ट्यूमर का वजन लगभग सात किलाेग्राम था.