
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपए महंगा हाे गया है. नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हाे गई हैं. दिल्ली में अब 14.2 किलाे वाला गैस सिलेंडर 913 से बढ़कर 942 का हाे गया है. तीन महीने में दूसरी बार एलपीजी की कीमत बढ़ाई गई है. महंगाई में पिस रही जनता काे फिर केंद्र सरकार का झटका लगा है.इससे पहले 7 मार्च काे एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 बढ़ाए गए थे. इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हाे गया है. न्यूज एजेंसी के सूत्राें के अनुसार, तेल कंपनियाें का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं. इस बीच सरकार का कहना है कि दुनिया भर में कच्चे तेल और गैस की कीमताें में उतारचढ़ाव के बीच भारतीय परिवाराें काे सबसे सस्ती कुकिंग गैस मिल रही है. भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पड़ाेसी देशाें और अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसी एडवांस इकाेनाॅमी के मुकाबले काफी कम है. वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती लागत का बाेझ सरकार खुद उठा रही है और इसे आम उपभाेक्ताओं पर पास-ऑन नहीं हाेने दिया गया है. भारत में पेट्राेलियम उत्पादाें की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हुई हैं.