661 कराेड़ के बैंक घाेटाले में चंडीगढ़ से दिल्ली तक छापे

    08-Jun-2026
Total Views |
 
 

IDFC 
 
661 कराेड़ के बैंक घाेटाले में चंडीगढ़ से दिल्ली तक सीबीआई ने रविवार काे छापेमारी की. सीबीआई ने IDFC फर्स्ट बैंक व एयू फाइनेंस से जुड़े 6 ठिकानाें पर कार्रवाई की. हरियाणा सरकार के 8 विभागाें व चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेश के 2 विभागाें में गबन काे लेकर ए्नशन लिया गया. कई अहम दस्तावेज जब्त किये गये.सीबीआई ने रविवार काे हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभागाें से सरकारी फंड की हेराफेरी से जुड़े 661 कराेड़ रुपये के कथित घाेटाले के सिलसिले में चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर में 6 जगहाें पर तलाशी ली है.आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू फाइनेंस बैंक में रखे गए फंड के कथित दुरुपयाेग की चल रही जांच के तहत सीबीआई की टीम सबसे पहले हरियाणा सरकार के उन वरिष्ठ अधिकारियाें के ठिकानाें पर दबिश दी है, जाे फंड आवंटन से जुड़े थे. जांच एजेंसी के निशाने पर नाेएडा स्थित विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक भी हैं, जिनके जरिए फंड काे डायवर्ट किए जाने का शक है. एजेंसी के मुताबिक, इस धाेखाधड़ी से हरियाणा सरकार के आठ विभाग और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के दाे विभाग म्युनिसिपल काॅरपाेरेशन चंडीगढ़ प्रभावित हुए.