बिहार के चर्चित शिक्षक और ‘खान सर’ की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं. एफआईआर दर्ज हाेने के बाद उनके इंस्टीट्यूट एवं हाॅस्पिटल काे भी नाेटिस भेजा गया है.पुलिस विवाद गहराने के बाद खान सर की तलाश में जुट गई है. उनके काेचिंग संस्थान में हुए विवाद और कथित फायरिंग मामले में पुलिस ने दाे सुरक्षा गार्डाें काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, इस मामले में खान सर काे भी नामजद आराेपी बनाया गया है. इसी बीच, उनके पैतृक गांव भटपर रानी (उत्तर प्रदेश का देवरिया जिला) में भी इस मामले काे लेकर चर्चाएं तेज हैं. गांव के कुछ लाेगाें ने उनके पुराने विवादाें का जिक्र करते हुएअपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
कुछ लाेगाें का कहना है कि गांव में सड़क और नाली निर्माण काे लेकर भी पहले विवाद हाे चुके हैं. वहीं, पड़ाेसियाें ने उन पर दबदबा बनाने और प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल करने के आराेप लगाए हैं.भटपर रानी गांव में खान सर उर्फ फैजल खान के पड़ाेसी धर्मेंद्र ने कहा, महमारी गली में सड़क काे लेकर विवाद था. इसमें उन्हाेंने (खान सर) ने दबाव बनाकर और अपनी ताकत का दुरुपयाेग करके यहां के लाेगाें काे प्रताड़ित किया.जबरदस्ती हमारी दीवार गिरा दी गई थी.बाद में प्रशासन काे एहसास हुआ ताे उसने स्पष्टीकरण दिया था. इसी तरह की दबंगई उनके (खान सर) के स्वभाव में है.