ओडिशा के भ्रष्ट इंजीनियर के यहां 2 कराेड़ कैश व कराेड़ाें की प्राॅपर्टी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.बैकुंठनाथ बेहरा के यहां छापे में कराेड़ाें रुपये का साेना, 5 मल्टी स्टाेरी बिल्डिंग, 13 बेशकीमती प्लाॅट भी मिले. नाेटाें का खजाना देख विजिलेंस के अधिकारी हैरान हाे गए. उन्हें नाेटाें काे गिनने के लिए नाेट गिनने वाली मशीनें भी मंगानी पड़ींविजिलेंस द्वारा 9 ठिकानाें पर छापे से अवैध संपत्ति के साम्राज्य का पर्दाफाश हुआ. 52 वर्षीय रिश्वतखाेर इंजीनियर ने कई शहराें में अकूत संपत्ति बनाई है. शीघगिरफ्तारी की संभावना है. बेहरा कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में पदस्थ हैं.उनका 1999 में जूनियर इंजीनियर के पद पर अपाॅइंटमेंट हुआ था. तब सैलरी 6 हजार रुपए थी. ओडिशा विजिलेंस काे बेहरा के पास आय से ज्यादा संपत्तिहाेने की शिकायत मिली थी.
इसके बाद भुवनेश्वर के विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) के सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस ने शुक्रवार काे भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले के कुल 9 ठिकानाें पर एक साथ छापेमारी की. इस दाैरान 5 बहुमंजिला इमारतें, 13 प्लाॅट, साेनेे गहने और बैंक लाॅकराें से करीब 2.4 कराेड़ कैश बरामद किए गए हैं.सभी संपत्तियाें की कीमत कराेड़ाें में आंकी जा रही है. इसे हाल के वर्षाें की सबसे बड़ी आय से अधिक संपत्ति की कार्रवाइयाें में एक माना जा रहा हभुवनेश्वर के अलावा जाजपुर जिले के धर्मशाला स्थित पैतृक घर, रिश्तेदाराें के आवास, सरकारी क्वार्टर और ऑफिस में भी तलाशी ली गई. कार्रवाई में 2 एडिशनल एसपी, 5 डीएसपी, 6 इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में अन्य अधिकारियाें काे लगाया गया. जांच में अब तक पांच बड़ी इमारताें का पता चला है. इनमें भुवनेश्वर स्थित नीलाद्री विहार में लगभग 10,500 वर्गफुट क्षेत्रफल वाली चार मंजिला इमारत सबसे बड़ी है.
इसके अलावा सैलश्री विहार में तीन मंजिला भवन, पटिया में दाे मंजिला मकान, चंद्रशेखरपुर में दाे मंजिला मकान है. जाजपुर जिले के धर्मशाला में पैतृक जमीन पर भी दाे मंजिला इमारत बनी है. विजिलेंस काे बेहरा और उनके परिवार के नाम पर 13 प्लाॅट भी मिले हैं. इनमें 7 प्लाॅट भुवनेश्वर, 5 जाजपुर जिले के धर्मशाला और एक बारिपदा में स्थित है. भुवनेश्वर में और भी जमीन हाेने की जानकारी सामने आई है. छापेमारी के दाैरान अधिकारियाें ने अलग-अलग ठिकानाें से सिर्फ 2.66 लाख कैश नकद बरामद किए. हालांकि जांचकर्ताओं काे पता चला कि बेहरा की पत्नी के नाम पर भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर स्थित एक्सिस बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में दाे लाॅकर हैं. लाॅकर खाेले जाने पर करीब 2 कराेड़ कैश मिले. नाेटाें की गिनती बैंक की मशीनाें से कराई जा रही है.इसके अलावा साेने के गहनाें का वजन और कीमत का आकलन किया जा रहा है. विजिलेंस टीम बैंक खाताें और अन्य इन्वेस्टमेंट की भी जांच कर रही है.