एंटी-नारकाेटिक्स स्क्वाॅड द्वारा 36 लाख की अफीम बरामद

    01-Jul-2026
Total Views |
 

crime 
 
एंटी-नारकाेटिक्स स्क्वाॅड ने पुणे में अफीम बेचने के लिए राजस्थान से आये हुए एक तस्कर काे गिरफ्तार किया है.उसके पास से 1 किलाे 790 ग्राम अफीम जब्त की है, साथ ही एक कार भी जब्त की है. जिसकी कुल कीमत 40 लाख 34 हजार रुपये है. गिरफ्तार तस्कर का नाम देवेन्द्र सिंह प्रेम सिंह शक्तावत (निवासी सच्चाईमाता राेड,आंबेगांव, कात्रज, मूल निवासी ग्राम भटसाेड़ा, जिला चित्ताैड़गढ़, राजस्थान) है.26 जून काे मादक पदार्थ विराेधी दिन के सिलसिले में सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार नायक और एंटी-नारकाेटिक्स स्क्वाॅड के अंमलदार गश्त लगा रहे थे. उसी दाैरान एक व्यक्ति हुंडई कंपनी की कार में सच्चाई माता मंदिर के पास खड़ा था. पुलिस काे देखते ही वह जल्दी से वहां से जाने लगा. ताे पुलिस ने शक के आधार पर उसे राेका. उसकी तलाशी लेने पर उसके पास स35 लाख 80 हजार रुपये मूल्य का 1 किलाे 790 ग्राम अफीम बरामद हुई.
 
अफीम के साथ-साथ पुलिस ने उसकी कार, माेबाइल, 4 हजार 200 रुपये नकद समेत कुल 40 लाख 34 हजार 200 रुपये का माल जब्त कर लिया. तस्कर के खिलाफ आंबेगांव पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तेजस्वी सातपुते, पुलिस उपायुक्त गाैहर हसन, सहायक पुलिस आयुक्त शंकर खटकके मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक जीवन माने की सूचना के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन कुमार नाईक,अफराेज पठान, पुलिस अंमलदार याेगेश कुंभार, विनाेद निंभाेरे, पृथ्वीराज पांडुले, सतीश चव्हाण, संदीप देवकाते, सुनील महाडिक, गणेश गाेसावी, प्रशांत कलस्कर, अमाेल साेनवणे, शरद धांडे, देवीदास वांढरे, सुरेखा साबले, सुकेशिनी आंबले, शुभांगी म्हालसेकर, दिनेश बास्तेवाड़ आदि ने कार्रवाई काे अंजाम दिया.