इंजीनियर के घर ईडी का छापा : 55 लाख मिले

    01-Jul-2026
Total Views |
 
 

Eng 
तेलंगाना भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूराे (एसीबी) ने राज्य के सड़क व भवन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ माेहन नाइक जरुपला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है.एसीबी का आराेप है कि अधिकारी ने अपनी आय के साेर्स से कहीं अधिक संपत्ति जुटाई है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 संशाेधन) की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया गया है.मामला दर्ज हाेने के बाद 9 जून 2026 काे एसीबी ने माेहन नाइक जरुपला के आवास, कार्यालय और उनके रिश्तेदाराें, सहयाेगियाें तथा कथित बेनामी लाेगाें से जुड़े कुल 17 ठिकानाें पर एक साथ छापेमारी की. जांच एजेंसी के अनुसार, अब तक करीब 17.94 कराेड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है, हालांकि इन संपत्तियाें का वास्तविक बाजार मूल्य सरकारी रिकाॅर्ड में दर्ज कीमत से कहीं अधिक हाे सकता है. ए्नस पर एक पाेस्ट में, तेलंगाना एसीबी ने बताया कि माेहन नाइक के खिलाफ डीए का मामला दर्ज किया गया है.एजेंसी ने एक प्रेस नाेट भी जारी किया जिसमें बताया गया कि 9 जून काे उनके कार्यालय, आवास और रिश्तेदाराें, सहयाेगियाें और कथित बेनामीदाराें से संबंधित 15 अन्य स्थानाें पर तलाशी ली गई, जिसके परिणामस्वरूप 17.94 कराेड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई.