एक विवाहिता ने अपने पति पर विवाह के बाद लगातार नाैकरी करने के लिए दबाव डालने, मायके से 10 लाख रुपये लाने की मांग करने तथा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आराेप लगाया है. इस मामले में लाेणी कालभाेर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रशांत बंसीलाल महाजन (निवासी-साेनगीर, जिला-धुले) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.शिकायतकर्ता महिला का विवाह 3 दिसंबर 2017 काे हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था. शुरुआत में वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था. लेकिन कुछ महीनाें बाद पति ने नाैकरी करने और वेतन घर लाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, ऐसा आराेप शिकायत में लगाया गया है.शिकायत के अनुसार, मायके से 10 लाख रुपये लाने की मांग बार-बार की गई. शिकायतकर्ता महिला जब तीन महीने की गर्भवती थी, तब भी उसके साथ मारपीट और गाली-गलाैज किए जाने का आराेप है.
बेटी के जन्म के बाद भी प्रताड़ना जारी रही. शिकायत में छाेटी-छाेटी बाताें पर विवाद करना, उसके माता- पिता का अपमान करना और सास के सामने माफी मांगने की शर्त रखना भी दर्ज कराया है.महिला के अनुसार, आर्थिक परेशानी का कारण बताकर पति ने उसके साढ़े छह ताेले और बेटी के दाे ताेले साेने के आभूषण अपने कब्जे में ले लिए. इसके अलावा उसके नाम पर 10 लाख रुपये का लाेन लेकर उसका उपयाेग स्वयं के लिए किया तथा ऋण चुकाने की जिम्मेदारी भी उसी पर डाल दी, ऐसा भी आराेप लगाया गया है.शिकायत में आगे कहा गया है कि पति ने बेल्ट और क्रिकेट बैट से कई बार मारपीट की. इतना ही नहीं, कई बार आधी रात काे उसे घर से बाहर निकाल दिया गया और पूरी रात बाहर बैठने के लिए मजबूर किया गया, ऐसा भी महिला ने दावा किया है. इस मामले में लाेणी कालभाेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.