जयपुर में हाेटल के निर्माणाधीन सीवरेज की दीवार अचानक से गिर जाने से वहां काम कर रहे 3 लाेगाें की माैत हाे गई. जबकि 12 से ज्यादा लाेग घायल हाे गए. मरने वालाें में दाे महिलाएं भी शामिल हैं. हादसा चंदवाजी थाना इलाके में जयपुर-दिल्ली हाईवे (एनएच-48) पर ताला माेड़ स्थित अरावली पैलेस हाेटल में साेमवार दाेपहर 12:50 बजे हुआ. सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी माैके पर पहुंचे.पुलिस ने स्थानीय लाेगाें की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मलबे में दबे मजदूराें काे बाहर निकाला. घायलाें काे तुरंत निम्स हाॅस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. एक महिला का शव पाेटली में लेकर गए. हादसे के समय 24 से ज्यादा मजदूर सीवरेज के गड्ढे में काम कर रहे थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणाें का पता लगाया जा रहा है. हादसे में रिंकू (32) पत्नी मनदीप, सविता पत्नी मनाेज कुमार और बिहार निवासी रामजी मांझी (28) पुत्र रामप्रवेश की माैत हुई है. शव निम्स हाॅस्पिटल की माॅर्च्युरी में रखवाए हैं. मंत्री जाेगाराम पटेल ने कहा- हाेटल में सेप्टिक टैंक के निर्माण के दाैरान यह हादसा हुआ. इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दाेषियाें के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.