30 साल से लंबित 34 हजार कराेड़ की याेजना राजस्थान के लिए मील का पत्थर साबित हाेगी

    01-Jul-2026
Total Views |
 

Rj 
 
राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझाैते पर साेमवार काे हस्ताक्षर किये गये. आधिकारिक सूत्राें के अनुसार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और प्रयासाें से राजस्थान की बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियाेजना काे यह ऐतिहासिक सफलता मिली है. लगभग तीन दशक से लंबित यह परियाेजना अब क्रियान्वयन के निर्णायक चरण में प्रवेश कर गयी है. लगभग 34,102 कराेड़ रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियाेजना राजस्थान के जल इतिहास में मील का पत्थर सिद्ध हाेगी.समझाैते (एमओए) पर हस्ताक्षर के अवसर पर शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी माैजूद थे.
 
इस अवसर पर दाेनाें राज्याें एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.इस माैके पर शर्मा ने कहा कि माेदी के विकसित भारत के विजन में जल सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में जल संरक्षण, जल प्रबंधन और राज्याें के बीच सहयाेग की नयी कार्य संस्कृति विकसित हुई है.नर्मदा परियाेजना, जल जीवन मिशन, केन- बेतवा लिंक परियाेजना तथा राम जल सेतु लिंक जैसी परियाेजनाओं की तरह यमुना जल परियाेजना भी इसी दूरदर्शी साेच का परिणाम है.