व्यवसाय और शौक में तालमेल बिठाना जरूरी : भरत अग्रवाल

मेधावी विद्यार्थियों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में विश्वकर्मा गु्रप के अध्यक्ष ने कहा

    01-Jul-2026
Total Views |
bFABF
कोंढवा, 30 जून (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 सोशल मीडिया विचार प्रक्रिया को कुंठित कर देता है. यह विचारों की दिशा को भटकाकर उन्हें प्रदूषित करता रहता है. हमें कैसे जीना है, किस दिशा में सोचना है, इसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दिशा देने का काम सोशल मीडिया कर रहा है. तकनीक हमारे लिए है, हम तकनीक के लिए नहीं हैं, यह अहसास हर युवा को होना चाहिए. हमें अपने व्यवसाय और शौक के बीच तालमेल बिठाना आना चाहिए, ऐसा प्रतिपादन वेिशकर्मा ग्रुप के अध्यक्ष और श्री महालक्ष्मी मंदिर के ट्रस्टी भरत अग्रवाल ने किया. वे श्री पूना गुजराती बंधु समाज की ओर से आयोजित विद्यार्थियों के गौरव समारोह में बोल रहे थे.यह कार्यक्रम कोंढवा स्थित जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था. इसमें भरत अग्रवाल के हाथों दसवीं, बारहवीं और उच्च शिक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को सम्मान चिह्न प्रदान किया गया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जयंत शाह, डॉ. राजेश शाह, हरेश शाह, हेमंत मेहता, जनक शाह, केतन कापड़िया, विनोद देडिया, दिलीप मेहता और हंसा शाह सहित गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित थे. डॉ. राजेश शाह ने कहा कि, गुजराती समाज में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने ईमानदारी से काम करते हुए नाम कमाया है. हमें उद्योग को शिक्षा से जोड़ते हुए बौद्धिक क्षेत्र में भी अपने समाज के उदाहरण स्थापित करने चाहिए. शुरु में नैनेश नंदू ने स्वागत किया और अतिथियों का परिचय कराया. सचिव राजेंद्र शाह ने आभार व्यक्त किया.अनुजा सेलोट ने मंच संचालन किया.