सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के संस्थापक-अध्यक्ष प्रा. डाॅ. संजय बी.चाेरडिया के 65वां जन्मदिन साेमवार 29 जून काे मनाया गया. इस उपलक्ष्य पर सूर्यदत्त ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स और सूर्यभारत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से ‘65 वर्ष-65 समाजाेपयाेगी कार्यक्रम’ नामक एक व्यापक सामाजिक पहल की शुरुआत की गई है. इसके अंतर्गत आगामी समय में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा सेवाएं, शिक्षा और काैशल विकास, ग्रामीण विकास, आषाढ़ी वारी में वारकरियाें की सेवा, महिला सशक्तिकरण, पत्रकार कल्याण और समाज के जरूरतमंद वर्गाें का सर्वांगीण विकास जैसे क्षेत्राें में विभिन्न गतिविधियाें का आयाेजन किया जाएगा.
सूर्यदत्त परिवार द्वारा बताया गया कि जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्किसमाज के प्रति अपना ऋण चुकाने का एक अवसर है, इस संकल्पना के तहत इन गतिविधियाें का आयाेजन किया जा रहा है.इन गतिविधियाें के अंतर्गत 65 वृक्षाें का राेपण, औषधीय पाैधाें का संवर्धन, पानी की बचत काे लेकर जन-जागरूकता, ई- कचरा संकलन समेत 6,500 से अधिक विद्यार्थियाें काे पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी. सूर्यदत्त परिवार ने अपील की है कि छात्र, शिक्षक, पूर्व छात्र, उद्याेग क्षेत्र, गैर-सरकारी संगठन और नागरिक इस सेवा के उत्सव में बड़ी संख्या में भाग लें. प्राे. डाॅ. संजय बी. चाेरडिया और श्रीमती सुषमा संजय चाेरडिया के समाज-उन्मुख विचाराें काे प्रतिक्रिया देते हुए, नागरिकाें से यह भी अपील की गई है कि वे साथ में दिए गए क्यूआर काेड काे स्कैन करके इस जनकल्याणकारी अभियान में शामिल हाें.