अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की हुई पहली पूजा

    01-Jul-2026
Total Views |
 


yatra
 
अमरनाथ यात्रा शुरू हाेने के 3 दिन पहले साेमवार काे बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई. जम्मूकश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बाेर्ड (एसएसबी) के अध्यक्ष मनाेज सिन्हा ने पूजा में की. इस साल 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम दाेनाें मार्गाें से अमरनाथ यात्रा शुरू हाेगी. यात्रा 28 अगस्त काे रक्षाबंधन के दिन खत्म हाेगी. कुल 57 दिनाें की यात्रा चलेगी. अधिकारियाें के मुताबिक, 15 अप्रैल से अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं. श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई काे जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से यात्रा रूट के लिए रवाना हाेगा.अमरनाथ यात्रा के लिए दाे रुट हैं, पहला 41 किलाेमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम रुट और दूसरा 7 किलाेमीटर लंबा बालटाल रुट. पहलगाम रुट अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक रुट है. यह से पवित्र गुफा तक पहुंचने में आमताैर पर 3 से 4 दिन लगते हैं. इस मार्ग पर चढ़ाई धीरे-धीरे हाेती है, जिससे श्रद्धालुओं का शरीर ऊंचाई और कम ऑक्सीजन वाले वातावरण के अनुकूल हाे जाता है.