पुणे, 9 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) डॉ. दीपशिखा पाठक का 42वें डिस्ट्रिक्ट असेंबली ‘अवंतिका 2026-27’ के अवसर पर, बंटारा भवन, पुणे में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 313 की 42वीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बनीं. वर्ष 2026-27 डिस्ट्रिक्ट एग्जीक्यूटिव कमेटी की भी विधिवत स्थापना संपन्न हुई. इस समारोह में एसोसिएशन ऑफ इनर व्हील क्लब्स इन इंडिया (2026-27) की एसोसिएशन प्रेसिडेंट विनुता हरीश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. उन्होंने डॉ. दीपशिखा पाठक को औपचारिक रूप से कॉलर पहनाकर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 313 के विभिन्न क्षेत्रों से आए 650 से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इनर व्हील वेिश का सबसे बड़ा महिला स्वयंसेवी सेवा संगठन है, जिसकी उपस्थिति 100 से अधिक देशों में है. यह संगठन मित्रता, निःस्वार्थ सेवा तथा अंतरराष्ट्रीय सद्भाव को समर्पित है. इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 313, भारत का दूसरा सबसे बड़ा डिस्ट्रिक्ट है, जिसमें महाराष्ट्र के 13 जिलों में फैले 80 क्लबों की लगभग 4,000 सदस्याएं कार्यरत हैं. समारोह की संस्थापक डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन PIIWR चारु चिंचणकर, अनेक पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, पद्मश्री अरुण फिरोदिया, डॉ. जयश्री फिरोदिया तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूपराशी महापात्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही. इस मेजबानी इनर व्हील क्लब ऑफ पुणे रिवरसाइड ने की. कार्यक्रम की संयोजिका PIIWE एवं MM स्मिता पिंगले थीं.