पाषाण, 9 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
सीएसआईआर-नेशनल केमिकल लेबोरेटरी(एनसीएल) में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया गया. यह इंडस्ट्री और देश की बदलती जशरतों को पूरा करने के लिए बहुत स्किल्ड वर्कफोर्स बनाने के सीएसआईआर-एनसीएल के प्रतिबद्धता में एक अहम मील का पत्थर है. एनसीएल के डायरेक्टर डॉ. आशीष लेले ने अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन किया. इस मौके पर गाझियाबाद के सीएसआईआर-एकात्मिक कौशल्य उपक्रम के नोडल साइंटिस्ट डॉ. विनय कुमार प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित थे. साथ ही डॉ. नीलेश कुमार कुकल्येकर, डॉ. साईनाथ वैद्य, हेमंत पटेल के नेतृत्व में एक डेलीगेशन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुआ. एनसीएल स्किल नोडल ऑफिसर डॉ. राजेश गोनाडे और प्रशासन नियंत्रक कनिका गोयल भी मौजूद थीं. डॉ. आशीष लेले ने कहा कि, अत्याधुनिक विकास केंद्र द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक उपकरणों द्वारा काम करना आसान होगा.