रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरूड की नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला

"Create Lasting Impact" थीम के अनुरूप सेवा परियोजनाओं पर रहेगा विशेष जोर

    10-Jul-2026
Total Views |
 
कोथरूड, 9 जुलाई (आ.प्र.)

रोटरी क्लब ऑफ पुणे कोथरूड के रोटरी वर्ष 2026-27 के पदग्रहण समारोह का आयोजन पीवाईसी डेक्कन जिमखाना, पुणे में उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट (डीजीई) रोटेरियन चारू श्रोत्री ने की. समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन गायत्री लड़कत ने नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन वंदना दांडेकर को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा. वहीं, निवर्तमान मानद सचिव रोटेरियन उमेश कुलकर्णी ने नवनियुक्त मानद सचिव रोटेरियन प्रताप रेगे को पदभार हस्तांतरित किया. इस अवसर पर क्लब के नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी पदभार ग्रहण किया. कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर (एजी) रोटेरियन गिरीश मठकर की विशेष उपस्थिति रही. रोटरी इंटरनेशनल की वर्ष 2026-27 की थीम ‌‘उीशरींश ङरीींळपस खारिलीं‌’ के अनुरूप नई कार्यकारिणी ने समाजहित में नवाचारपूर्ण, प्रभावी और दीर्घकालिक परिणाम देने वाली सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया. समारोह में क्लब के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए आगामी वर्ष में समाजसेवा के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने की शुभकामनाएं दीं.