गुरुनानक मेडिकल फाउंडेशन के चिकित्सा शिविर का 247 वारकरियों ने उठाया लाभ

    11-Jul-2026
Total Views |
vbsdfbf

कैम्प, 10 जुलाई (आ.प्र.)

 गुरु नानक मेडिकल फाउंडेशन ने ब्राह्मण समाज और सकाल सोशल फाउंडेशन के सहयोग से पुणे के शुक्रवार पेठ स्थित शांति भवन में वारकरियों के लिए एक व्यापक निः शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस शिविर का उद्देश्य आध्यात्मिक यात्रा पर निकले वारकरियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था.शिविर का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे हुआ और यह शाम तक चला. इस दौरान कुल 247 वारकरियों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं.शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त शर्करा एवं हीमोग्लोबिन की जांच, नेत्र परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का वितरण तथा जरूरतमंदों को पढ़ने के चश्मे भी उपलब्ध कराए गए. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मुकुंद भवन ट्रस्ट, एच.वी.देसाई आई हॉस्पिटल और एचकेजे मेडिकल फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. इन संस्थाओं के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, इंटर्न और स्वयंसेवकों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई. शिविर का दौरा सांसद मेधा कुलकर्णी, धीरज घाटे, अमर आवाले, डॉ.सतीश देसाई,महेंद्र पिसाल,राहुल, राजेश शाह और लोहिया सहित ब्राह्मण कार्यालय एवं गुरु नानक मेडिकल फाउंडेशन के प्रबंध न्यासियों ने किया. उन्होंने वारकरियों की सेवा में जुटी चिकित्सा टीमों और स्वयंसेवकों के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना की.इस शिविर में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं, चिकित्सकों, दानदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया.