इंदुमती बंसीलाल संचेती ट्रस्ट ने वारकरियों को बांटे रेनकोट

    11-Jul-2026
Total Views |
bfsB 
गुलटेकडी, 10 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

इंदुमती बंसीलाल संचेती ट्रस्ट द्वारा मार्केटयार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी और ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय संचेती ने एक हजार से अधिक वारकरियों को रेनकोट बांटे. इस मौके पर मार्केट कमेटी निदेशक संतोष नांगरे, मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर वेिशजीत जगताप, दि पूना मर्चेंट्स चेंबर के अध्यक्ष राजेंद्र बाठिया, सचिव ईेशर नहार, रायकुमार नहार, किरण छाजेड़, विजय शिंगवी, मनीष संचेती, रिद्धि संचेती और दिंडी प्रमुख वेिशनाथ शेटे, राजकुमार काग, सुरेंद्र श्रीश्रीमाल, सचिन गादिया, सुरेश वानगोता, संकेत बोथरा, हरकचंद देसर्डा, विशाल चांदणे, महेश गायकवाड़, बाबासाहेब बिबवे गोते उपस्थित रहे.