पद्मनाभ वराडे ‌‘रोटरी क्लब ऑफ बावधन एलीट‌’ के अध्यक्ष बने

    11-Jul-2026
Total Views |

bfsBf


 पुणे, 10 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 रोटरी क्लब ऑफ बावधन एलीट के वर्ष 2026- 27 के लिए पद्मनाभ वराडे ने अध्यक्ष पद का कार्यभार अपर्णा महाजन से ग्रहण किया. क्लब के सचिव के रूप में मनोज शाह ने भी पदभार संभाला. इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन धमाले, डॉ. नीलम धमाले तथा असिस्टेंट गवर्नर (एजी) मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे. नवनियुक्त अध्यक्ष पद्मनाभ वराडे ने कहा कि वर्ष 2026-27 के दौरान क्लब महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगा.