पुणे, 10 जुलाई (आ.प्र.) पीएनजी रेवा डायमंड ज्वेलरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने रेवेन्यू में साल-दर-साल 119.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 117.97 करोड़ रुपये हो गया है, जिसका मुख्य कारण त्यौहारी सीजन में हुई बिक्री और नए स्टोर खोलने की रणनीति है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए ह्ैं. इस तिमाही में कंपनी ने 117.97 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 53.75 करोड़ रुपये था. इस प्रकार कंपनी ने 119.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. लगातार दूसरी बार कंपनी ने साल- दर-साल 100 प्रतिशत से अधिक की रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है.इस प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण अक्षय तृतीया सहित त्यौहारी सीजन के दौरान हुई मजबूत बिक्री रही. इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 12.73 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के 3.46 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 268 प्रतिशत अधिक है. कंपनी की स्टोर विस्तार रणनीति भी रेवेन्यू वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. वर्तमान में कंपनी के 37 स्टोर हैं, जबकि पिछली तिमाही में यह संख्या 36 थी. अगले 24 महीनों में कंपनी लगभग 15 नए कंपनीस ंचालित स्टोर खोलने की योजना बना रही है. यह विस्तार मुख्य रूप से टियर-1 शहरों में होगा, जबकि चुनिंदा टियर-2 और महानगरों में भी प्रवेश की योजना है. प्रबंधन को उम्मीद है कि सोने की कीमतों में हालिया नरमी से आगामी विवाह सीजन में खरीदारी को बढ़ावा मिलेगा.