श्री सोनाणा खेतलाजी मंदिर में वारकरियों का विश्राम

संतोष रतनलालजी जैन परिवार द्वारा श्रद्धापूर्वक सेवा

    11-Jul-2026
Total Views |
hetfbh
हांडेवाड़ी, 10 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

श्री क्षेत्र देहू और आलंदी से लाखों की संख्या में वारकरी पंढरपुर जाते हैं. इस यात्रा के दौरान वे कई स्थानों पर विश्राम करते हैं. उनके लिए विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराकर अनेक लोग आत्मसंतोष और पुण्य प्राप्त करते हैं. ऐसा ही समाधान टिंबर मार्केट की 45 वर्षों से भी अधिक पुरानी सुप्रसिद्ध फर्म ‌‘संतोष स्टील्स‌’ और ‌‘संतोष ग्रुप परिवार‌’ ने प्राप्त किया है. वारकरियों के पुणे प्रवास के दौरान हांडेवाड़ी ट्रेड मार्केट में स्थित श्री क्षेत्रपाल सोनाणा खेतलाजी मंदिर परिसर में संतोष जैन परिवार द्वारा अनेक वारकरियों की सेवा की गई. पंढरपुर के लिए निकले ये वारकरी इस मंदिर में रुके हुए थे. यहां दो दिनों तक ‌‘जय हरि विठ्ठल‌’ और ‌‘माऊली - माऊली‌’ का जयघोष गूंज रहा था. उनके निवास और भोजन की व्यवस्था संतोष रतनलालजी जैन परिवार और प्रकाशजी रावल द्वारा श्रद्धापूर्वक की गई. गौरतलब है कि संतोष रतनलालजी जैन परिवार पुणे के साथ-साथ राजस्थान में भी विभिन्न कार्यों में सम्मिलित होता रहा है. गौशाला और श्री सोनाणा खेतलाजी मंदिर के माध्यम से यह परिवार हमेशा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहता है. पिछले कुछ सालों से भवानी पेठ स्थित संतोष स्टील्स फर्म में भी वारकरियों की सेवा की जाती है.
 
वारकरियों की सेवा का पुण्य हर वर्ष मिलता रहे मूल रूप से राजस्थान के ‌‘श्री क्षेत्र सोनाणा खेतलाजी‌’ का मंदिर हमारे परिवार द्वारा कुछ ही महीनों पहले हांडेवाड़ी में साकार किया गया है. यहां हर दिन राज्यभर से कई लोग दर्शन के लिए आते हैं. इस वर्ष से मंदिर में वारकरियों की भी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उनकी सेवा करके पूरे परिवार को बहुत संतोष और शांति मिली है. वारकरी सेवा का यह पुण्य हमें हर वर्ष मिलता रहे, यही श्री विठ्ठल के चरणों में प्रार्थना है.
 - संतोष जैन, डायरेक्टर, संतोष ग्रुप