सोलापुर मंडल में पहली बार कवच प्रणाली का सफल परीक्षण
11-Jul-2026
Total Views |
सोलापुर, 10 जुलाई (आ.प्र.)
रेलवे सुरक्षा और आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल ने सोलापुर-वाड़ी खंड पर स्टैंडर्ड कवच प्रणाली को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है. 149.476 किलोमीटर लंबे इस रेल खंड पर कवच का यह पहला कमीशनिंग कार्य है. कवच भारत सरकार की मआत्मनिर्भर भारतफ पहल के तहत स्वदेशी रूप से विकसित एक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन प्रणाली है. यह तकनीक मुख्य रूप से ट्रेनों की आमने-सामने और पीछे से होने वाली टक्करों को रोकने के लिए डिजाइन की गई है. इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति या असामान्य ठहराव के दौरान यह लोकोमोटिव से ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों तरह से एसओएस अलर्ट भेजने में सक्षम है.यह एक नॉन-सिग्नलिंग आधारित प्रणाली है, जो आरएफआईडी ट्रैक आइडेंटिफिकेशन तकनीक के जरिए इंजन और रेलवे बुनियादी ढांचे के बीच निरंतर संचार स्थापित कर ट्रेन की सटीक स्थिति सुनिश्चित करती है. इस परियोजना के तहत पूरे खंड में 1,234 आरएफआईडी टैग लगाए गए ह्ैं. आरडीएसओ के मानकों के अनुसार सभी कड़े जमीनी परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा क्रियान्वित यह प्रणाली भविष्य में रेल सेवाओं को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और वेिशसनीय बनाएगी.