सूर्यदत्त हॉस्पिटैलिटी की 100% इंटर्नशिप की परंपरा

छात्रों को देश-विदेश के हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में कॅरियर के सुनहरे अवसर

    11-Jul-2026
Total Views |

bsf 
बावधन, 10 जुलाई (आ.प्र.)

सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन के सूर्यदत्त कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड ट्रैवल टूरिज्म (SCHMTT), ने एक बार फिर उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने नवीनतम बैच के विद्यार्थियों के लिए 100% राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट सुनिश्चित किया है. संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सतत प्रयासों से हॉस्पिटैलिटी स्टडीज के विद्यार्थियों को देश- विदेश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स में इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं. बताया गया कि कॉर्पोरेट भर्ती अभियान के दौरान देश-विदेश के प्रतिष्ठित होटल, लक्जरी हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स, प्रीमियम कैफे, रेस्तरां तथा सेवा क्षेत्र की अग्रणी संस्थाओं ने विद्यार्थियों का चयन किया. इन अवसरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने वैेिशक हॉस्पिटैलिटी मानकों, बहुसांस्कृतिक कार्य वातावरण तथा अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक प्रक्रियाओं का अमूल्य अनुभव प्राप्त किया. The Oberoi, Nariman Point, JW Marriott, Sheraton Grande, Novotel, The Westin, Sayaji Hotel, Starbucks, McDonald’s, The Corinthians Resort Club, Waters Bar Kitchen, Cafe Peter सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों ने विद्यार्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया है. उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षमता SCHMTT लगातार ऐसे प्रोफेशनल तैयार कर रहा है जो वैेिशक हॉस्पिटैलिटी उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप सक्षम हों. फूड एंड बेवरेज सर्विस, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, हाउसकीपिंग, कुलिनरी ऑपरेशंस, कैफे मैनेजमेंट तथा कस्टमर सर्विस जैसे विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट प्राप्त हुए.
 
विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योग अनुभव प्रदान करते हैं 100% राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट हमारी उत्कृष्ट परंपरा का प्रतीक है. आज का वैेिशक हॉस्पिटैलिटी उद्योग नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और व्यावहारिक कौशल से युक्त पेशेवरों की मांग करता है. सावित्रीबाई फुले पुणे वेिशविद्यालय से संबद्ध तथा डीटीई से मान्यता प्राप्त SCHMTT उद्योग भ्रमण, फूड फेस्टिवल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय इंटर्नशिप तथा वैेिशक सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योग अनुभव प्रदान करता है. हमारे विद्यार्थियों का वेिशस्तरीय संस्थानों में चयन उनकी मेहनत और हमारे शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है. प्रो. डॉ.संजय बी.चोरड़िया.
- संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन, सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन