एसबीआई एम्प्लॉइज सोसायटी ने वारकरियों को भोजन कराया

    11-Jul-2026
Total Views |
vsdVF
 पुणे, 10 जुलाई (आ.प्र.)

एसबीआई एम्प्लॉईज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, पुणे द्वारा वारकरी श्रद्धालुओं के लिए भोजन वितरण का धर्मार्थ एवं धार्मिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम एसबीआई पुणे मुख्य शाखा परिसर में आयोजित हुआ.इस अवसर पर पंढरपुर जा रहे बड़ी संख्या में वारकरी श्रद्धालुओं को सोसायटी की ओर से विभिन्न खाद्य पदार्थ और जलपान वितरित किए गए्‌‍. वारकरी श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य का हार्दिक स्वागत किया और सोसायटी की सामाजिक प्रतिबद्धता की सराहना की. इस अवसर पर सोसायटी के निदेशक राजेश मुले, प्रबंधक राजेंद्र मारने तथा कर्मचारी सौभाग्य पापड़ और साई कर उपस्थित रहे.