‌‘हरित वारी-निर्मल वारी‌’ का संदेश देते पंढरपुर के लिए साइकिल वारी का शुभारंभ

इंद्रायणी स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान व पर्यावरण, स्वास्थ्य और अध्यात्म का प्रेरणादायी संगम दिखा

    12-Jul-2026
Total Views |

bfb
 
भोसरी, 11 जुलाई (आ.प्र.) ‌
‘हरित वारी निर्मल वारी‌’ का संदेश समाज तक पहुुंचाते हुए, ‌‘इंद्रायणी स्वच्छता जन-जागरूकता अभियान‌’ के अंतर्गत पिछले 10 वर्षों से लगातार ‌‘रिवर साइक्लोथॉन‌’ का आयोजन किया जा रहा है. उसी इको-फ्रेंडली विचारों और वारकरी परंपरा का सुंदर संगम समेटे हुए, पुणे-पंढरपुर साइकिल वारी का आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ किया गया है. शनिवार (11 जुलाई) को तड़के स्पाइन सिटी सर्कल, भोसरी से ‌‘साइकिल मित्र ग्रुप, भोसरी‌’ की ओर से साइकिल वारी प्रस्थान करेगी, और रविवार, 12 जुलाई को पंढरपुर में होने वाले ‌‘साइकिल रिंगण समारोह‌’ में साइकिल मित्र परिवार पूरे उत्साह के साथ शामिल होगा. पिछले 10 वर्षों से विधायक महेश लांडगे की संकल्पना से यह अनूठा उपक्रम लगातार चलाया जा रहा है, जो समाज में श्रद्धा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का प्रभावी संदेश पहुंचा रहा है. इंद्रायणी नदी स्वच्छता जन-जागरूकता, साइकिल संस्कृति का प्रसार और वारकरी परंपरा का संरक्षण, इन तीन सूत्रों पर आधारित यह उपक्रम प्रेरणादायी जनआ ंदोलन बन चुका है. साइकिल मित्र के अध्यक्ष बापू शिंदे ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में केवल 5-6 साइकिल मित्रों ने पर्यावरण संरक्षण के इस आंदोलन की शुरुआत की थी. मजदूर नेता सचिन लांडगे के मार्गदर्शन में इस उपक्रम का लगातार विस्तार होता गया और आज साइकिल मित्र परिवार के सदस्यों की सख्या 1,000 से अधिक हो गई है. इस वर्ष की साइकिल वारी का मुख्य नियोजन संदीप बढ़ेकर और दत्तात्रय नरवड़े कर रहे हैं, जबकि सहायक के रूप में दत्तात्रय जगताप और मच्छिंद्र सातपुते कार्यरत हैं. वारी के दौरान चिकित्सा (मेडिकल) सेवाओं की जिम्मेदारी डॉ. नीलेश लोंढे, डॉ. आनंद पिसे और डॉ. सचिन बाविस्कर संभालेंगे. वारी का मार्ग भोसरी-विश्रांतवाड़ी-हड़पसरसासव ड-जेजुरी लोनंद-फलटण-नातेपुते-वेलापुर होते हुए पंढरपुर तय किया गया है. इस पूरे सफर के दौरान आम लोगों के बीच हरित वारी निर्मल वारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली और विट्ठल भक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है.इसमें भाग लेने वाले सभी साइकिल चालकों के लिए सपोर्ट व्हीकल (सहायता वाहन), चिकित्सा सुविधा, पीने का पानी और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है. हरित वारी निर्मल वारी, स्वच्छ इंद्रायणी स्वस्थ समाज, विट्ठल नाम का अखंड जयघोष का संदेश देते हुए साइकिल मित्र परिवार पूरे भक्तिभाव से पंढरी (पंढरपुर) की दिशा में आगे बढ़ेगा.