चंदादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगातार 24वें वर्ष परम्परा के अनुसार 9 जुलाई को विश्रांतवाड़ी चौक, पुणे में आषाढ़ी पालकी महोत्सव के दौरान भव्य महाप्रसाद सेवा का आयोजन किया गया. ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल तथा ट्रस्टी मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में ऋषभ वैद्य, प्रज्ञा, सुमित गुप्ता, प्रमोद इजेरी, श्रीराम प्रयाग, सुनील अगलेचा, सिद्धार्थ पवार, मिलिंद एकबोटे, दिनेश चौधरी सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस सेवा में लगभग 4,000 वारकरियों और श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. भारी वर्षा की आशंका के बावजूद पालकी आगमन के समय मौसम अनुकूल रहा, जिससे महाप्रसाद वितरण का कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ. इस सेवा अभियान को सफल बनाने में पुलिस विभाग तथा सड़क निर्माण एजेंसी का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ.