पुणे स्टेशन स्थित नीलकंठेेशर मंदिर में शुक्रवार, 10 जुलाई की शाम प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी बाबूलाल द्वारकाप्रसाद अग्रवाल द्वारा आषाढ़ी पालकी में शामिल महिला वारकरियों को 250 साड़ियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में वारकरी महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया. उक्त अवसर पर पुणे स्टेशन परिसर के अन्य व्यापारियों द्वारा वारकरियों के लिए भोजन-प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.