वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास राजस्थान प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने

    12-Jul-2026
Total Views |
bfsbf 
मुंबई, 11 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
मुंबई महानगर के राजस्थानी प्रवासी पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था राजस्थान प्रेस क्लब की साधारण आम सभा में वरिष्ठ पत्रकार कुमार महादेव व्यास अध्यक्ष चुना गया. होटल आदर्श पैलेस में राजस्थान सूचना केंद्र, मुंबई की प्रभारी सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी एवं संस्थापक व चुनाव अधिकारी जगदीश पुरोहित के निर्देशन में ये चुनाव संपन्न हुए्‌‍. चुनावों में व्यास रावल को कार्यकारी अध्यक्ष, ललित शक्ति को सचिव, रमेश काबरा को कोषाध्यक्ष और हरीश राजावत को संयुक्त सचिव चुना गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए सदस्य रहे: राहुल पारीक, जितेंद्र सिंह राठौड़, सुरेश भंसाली, ज्योति मुनौत, मनीष पालीवाल और विद्या उत्तम शाह्. वार्षिक साधारण सभा में अध्यक्ष कन्हैयालाल खंडेलवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन में राजस्थान प्रेस क्लब की स्थापना की अवधारणा और उसके उद्देश्यों को रेखांकित किया. सचिव व्यास कुमार रावल ने गतिविधियों का ब्यौरा दिया तो कोषाध्यक्ष दिनेेशर माली ने वार्षिक आय व्यय का विवरण पेश किया. पूर्व अध्यक्ष नीरज दवे ने कहा कि राजस्थान के प्रवासी पत्रकारों का इस महानगर में परस्पर सौहार्द और सकारात्मकता सामाजिक समरसता का शुभ संकेत है. वरिष्ठ मीडिया विशेषज्ञ निरंजन परिहार ने अपने संबोधन में पत्रकार संगठन की रीति नीति और क्रिया कलापों पर चर्चा की.