आषाढ़ी वारी के अवसर पर श्री नारायणी देवी सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट, पुणे द्वारा शुक्रवार (10 जुलाई) को श्री नारायणी धाम मंदिर, कात्रज तथा सफायर सेल्स, गुरुवार पेठ में सेवा शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान खिचड़ी एवं चाय का वितरण किया गया. देसाई आई हॉस्पिटल, महमंदवाड़ी के सहयोग से लगभग 300 वारकरियों की नेत्र जांच कर 240 चश्मे निःशुल्क वितरित किए गए. डॉ. कीर्ति भाटी के मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वारकरियों की स्वास्थ्य जांच की गई. साथ ही तौलियों का वितरण तथा लगभग 1,500 वारकरियों को फराल सामग्री एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं. सेवा अभियान को सफल बनाने में श्याम गोयल, आशा अग्रवाल, श्याम तिवारी, सुशील भुवानिया, तृप्ति काबरा, संजीव सिंह, विजय नंदकुमार माने, अरविंद ओझा, तुषार पाटिल एवं अनिल अग्रवाल सहित अनेक स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.