नंदी सोसायटी में वारकरियों को भोजन कराया

    12-Jul-2026
Total Views |
bfsb 
आषाढ़ी वारी की 50 वर्षों पुरानी सेवा परंपरा को निभाते हुए शुक्रवार को नाना पेठ स्थित नंदी सोसायटी की ओर से लगभग 1,000 वारकरियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया. इस अवसर पर वारकरियों को पूरी, भाजी, बूंदी एवं मसाले भात का स्वादिष्ट भोजन श्रद्धापूर्वक परोसा गया. महाप्रसाद सेवा का आयोजन नंदू जोशी, नरेश अग्रवाल (आनंद टी सेल्स), नरेश चौधरी (भवानी ट्रेडिंग कंपनी), हिरालालजी छाजेड़, सोसायटी के चेयरमैन भानारामजी चौधरी, सचिव संजय शाह, खजांची अशोकभाई पटेल तथा सभी सम्मानित सभासदों और भाड़ेकरियों के सहयोग से संपन्न हुआ.