आंदाेलन में बाधा डालने गुंडाें काे भेजने की साजिश ?

काॅकराेच जनता पार्टी के संस्थापक दीपके ने साेशल मीडिया के जरिए आशंका जताइ

    13-Jul-2026
Total Views |
 
abhijit dipake
 
नई दिल्ली, 12 जुलाई (वि.प्र.) ‘काॅकराेच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साेशल मीडिया के जरिए आशंका जताई है कि, जंतर मंतर पर चल रहे आंदाेलन में खलल डालने के लिए गुंडाें काे भेजने की साजिश रची जा रही है. उन्हाेंने आराेप लगाया कि, संसद मार्च से पहले आंदाेलन में बाधा डालने षड्यंत्र रख जा रहा है. अभिजीत दिपके ने कहा कि उनके आगामी शांतिपूर्ण विराेध प्रदर्शन और आंदाेलन काे कुचलने के लिए कुछ विराेधी तत्वाें द्वारा कार्यक्रम में गुंडे और असामाजिक तत्व भेजने की गहरी साजिश रची जा रही है. वहीं, अनिश्चितकालीन भूख हडताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता साेनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार खराब हाेता जा रहा है. उनका वजन लगभग 8 किलाे तक घट गया है.
 
अभिजीत दीपके ने इस कथित साजिश काे लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्हाेंने दावा किया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्राें से यह जानकारी मिली है कि उनके आंदाेलन काे बदनाम करने और वहां हिंसा भड़काने के इरादे से कुछ लाेग गुंडाें काे भेजने की याेजना बना रहे हैं. दिपके के अनुसार, इस पूरी साजिश का मकसद उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन काे हिंसक रूप देना है ताकि उनके संगठन की छवि काे जनता के सामने खराब किया जा सके. दीपके ने इस मामले में स्थानीय पुलिस और प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की है. उन्हाेंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर उचित सुरक्षा बल तैनात करने और असामाजिक तत्वाें पर कड़ी नजर रखने का आग्रह किया है.