मुंबई, 12 जुलाई (वि.प्र.) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी दी कि बारामती विमान हादसे की तकनीकी जांच कर रहा एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूराे (एएआईबी) जनवरी 2027 तक अपनी अंतिम रिपाेर्ट साैंप सकता है. इस हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पायलट समेत पांच अन्य लाेगाें की माैत हाे गई थी. सीबीआई ने राज्य सरकार काे स्पष्ट किया है कि वह एएआईबी की तकनीकी रिपाेर्ट आने के बाद ही इस मामले की जांच अपने हाथ में लेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सीआईडी ने घटना से जुड़े फुटेज और गवाहाें के बयान दर्ज कर लिए हैं. विपक्ष और राेहित पवार द्वारा दिवंगत पायलट कैप्टन सुमित कपूर काे लेकर उठाए गए सवालाें पर फडणवीस ने कहा कि पायलट के बैंक खाताें, बीमा पाॅलिसियाें और शेयर निवेश की गहन जांच की गई है, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. उन्हाेंने भराेसा जताया कि अजीत दादा की पहली पुण्यतिथि से पहले जांच रिपाेर्ट सामने आ जाएगी.