पुणे पीपल्स बैंक द्वारा वारकरियों को वस्तुओं का वितरण

श्रद्धाभाव से पिछले 15 वर्षों से जारी है सेवा करने की परम्परा

    13-Jul-2026
Total Views |
VSB
शुक्रवार पेठ, 12 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
75 वर्षों की बैंकिंग परंपरा रखने वाली ‌‘पुणे पीपल्स बैंक‌’ पिछले 15-16 वर्षों से आषाढ़ी वारी के अवसर पर पुणे शहर में आने वाली वारकरी दिंडियों को उपयोगी वस्तुएं वितरित कर रही है. इसी परंपरा के हिस्से के रूप में, ‌‘सेवा मित्र मंडल‌’ द्वारा आयोजित वारकरी स्वागत एवं महाप्रसाद कार्यक्रम में बैंक के निदेशक मंडल और अधिकारियों के हाथों वारकरियों को माइक सिस्टम, लाउडस्पीकर, तंबू, बर्तन और भजन सामग्री का वितरण किया गया. बैंक के प्रबंध मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष मोहिते ने बताया कि बैंकिंग के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से बैंक कई वर्षों से इन गतिविधियों का संचालन कर रहा है. वरिष्ठ निदेशक सुभाष नड़े ने कहा कि भले ही हमारे लिए वारी में प्रत्यक्ष रूप से शामिल होना संभव न हो, लेकिन वारकरियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए बैंक द्वारा उपयोगी सामग्री का वितरण किया जाता है. बैंक के अध्यक्ष श्रीधर गायकवाड़ ने कहा कि वर्तमान वर्ष बैंक का अमृत महोत्सव वर्ष है. पिछले वर्ष की तुलना में बैंक ने लगभग 360 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड व्यावसायिक वृद्धि दर्ज की है. उन्होंने यह वेिशास भी व्यक्त किया कि आषाढ़ी वारी के लिए पंढरपुर जाने वाले वारकरी भी भगवान पांडुरंग से बैंक के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना करेंगे.