दिव्या और सोमिल परिणय बंधन में बंधे
13-Jul-2026
Total Views |
चि.सौ.कां. दिव्या - चि. सोमिल
लोनावला, 12 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे के बिबवेवाडी निवासी प्रतिष्ठित श्री रजनीश भोजराज मित्तल व श्रीमती सुनंदा के सुपुत्र चि. सोमिल का शुभविवाह हरियाणा के हिसार निवासी प्रतिष्ठित श्री अभिनव सुभाष बंसल व श्रीमती अनिता की सुपुत्री चि.सौ.कां. दिव्या के साथ शनिवार 11 जुलाई की शाम 7 बजे लोनावला स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवंदपति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा हिसार शहरों से उद्योग, व्यापार, बिल्डर्स, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे.