मुंबई, 12 जुलाई (वि.प्र.) शिवसेना ठाकरे गुट के नेता विनायक राउत का परिवार एक बड़े विवाद में फंस गया है. विनायक राउत की बहू गिरिजा राउत ने ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में अपने पति, ससुराल वालाें और पूरे परिवार के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर पूर्व सांसद विनायक राउत, उनके नगरसेवक बेटे गीतेश राउत, सास शामल राउत और कुल 7 लाेगाें के खिलाफ डाेमेस्टिक हैरेसमेंट और एंटी-विचक्राफ्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
गिरिजा राउत ने पुलिस काे दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनके ससुराल वालाें ने उन्हें बहुत मेंटली और फिजिकली टाॅर्चर किया.
घर पर उन पर जादू-टाेना किया गया. उनके बाल काट दिए गए और उन्हें गाेमूत्र पीने के लिए भी मजबूर किया गया. सास शामल राउत जब उनके पति घर पर हाेते थे, अच्छा बर्ताव करती थीं और जब नहीं हाेते थे, ताे उनका बर्ताव बहुत अलग हाेता था.
गिरिजा ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वह और उसका दाेस्त 2017-18 में ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए थे, ताे जब मैंने करीब जाने की काेशिश की, ताे गीतेश ने मेरे साथ गाली-गलाैज की, मुझे पीटा और भूखा रखा. उसने धमकी दी कि अगर तुमने मुझे छुआ ताे तुम विधवा हाे जाओगी.
फिजिकल रिलेशन काे लेकर गीतेश के विचार बहुत अजीब थे. मैं इंडिया में कंफर्टेबल नहीं हूं, मैं सिर्फ इंटरनेशनल जगहाें पर ही रिलेशन बना सकती हूं्. वह हमेशा भाग जाता था, ऐसे कारण बताता था कि मुंबई वाले घर में मेरी मां की बात सुनी जाएगी और मालवण वाले घर में मेरे हेल्पर रवि दादा की बात सुनी जाएगी, गिरिजा ने अपनी शिकायत में बताया है.