चि. पीयूष - चि.सौ.कां. अंजलि
कोंढवा बुद्रुक, 12 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे के कात्रज निवासी प्रतिष्ठित श्री पन्नालाल रामप्रसाद अग्रवाल व श्रीमती कविता की सुपुत्री चि. अंजलि का शुभविवाह पुणे कोंढवा बुद्रुक निवासी प्रतिष्ठित स्व. श्री सत्यनारायण चतुर्भज बंसल व श्रीमती सुनीता के सुपुत्र चि. पीयूष के साथ शनिवार 11 जुलाई की दोपहर 12.40 बजे कोंढवा बुद्रुक स्थित उत्सव बैक्वेंट एंड लांस में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से संपन्न हुआ. नवंदपति को शुभाशीर्वाद देने शहर के उद्योग, व्यापार और सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे.