हड़पसर, 12 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)
पी. एन. गाडगिल एंड संस की 195 वर्षों की वेिशसनीय परंपरा से साकार, सर्टिफाइड नेचुरल डायमंड ज्वेलरी के प्रीमियम ब्रांड ‘रेवा डायमंड्स’ ने अमनोरा मॉल (हड़पसर) में अपना तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है. अत्याधुनिक डिजाइन, आकर्षक इंटीरियर और सर्टिफाइड नेचुरल डायमंड ज्वेलरी के विस्तृत संग्रह के साथ, यह शो रूम पूर्वी पुणे के ग्राहकों के लिए प्रीमियम डायमंड ज्वेलरी का एक नया आकर्षण केंद्र बनेगा. वाकड़ और पौड रोड पर सफल शोरूम के बाद, अमनोरा मॉल में यह रेवा डायमंड्स का तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम है. इसे पूर्वी पुणे के तेजी से विकसित हो रहे और बहुसांस्कृतिक ग्राहक वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्थापित किया गया है. यहां एंगेजमेंट रिंग्स, ब्राइडल कलेक्शन, सॉलिटेयर्स, समकालीन डिजाइधस के साथ-साथ दैनिक उपयोग के लिए प्रमाणित प्राकृतिक हीरों (सर्टिफाइड नेचुरल डायमंड्स) के आभूषणों की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है. पीएनजीएस रेवा डायमंड्स ज्वेलरी लिमिटेड के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित मोड़क ने कहा, प्रमाणित प्राकृतिक हीरों के आभूषणों के लिए ग्राहकों को वेिशस्तरीय अनुभव प्रदान करना हमारा प्रयास है. अमनोरा मॉल में यह नया शोरूम पूर्वी पुणे के ग्राहकों को उत्कृष्ट डिजाइधस, वेिशसनीयता और सर्वोत्तम सेवा उपलब्ध कराएगा. रेवा डायमंड्स के भव्य उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए 19 जुलाई 2026 तक प्रमाणित प्राकृतिक हीरे (नेचुरल डायमंड) के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट दी जा रही है. इस सीमित अवधि के विशेष ऑफर का लाभ उठाकर ग्राहकों के लिए उत्कृष्ट प्राकृतिक हीरे के आभूषण अधिक आकर्षक दरों पर खरीदने का एक सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है.
उत्कृष्ट शिल्प कौशल का पैमाना पीएनजीएस रेवा डायमंड्स ज्वेलरी लिमिटेड के निदेशक अजीत गाडगिल ने कहा, पु. ना. गाडगिल एंड संस की 195 वर्षों की वेिशास की विरासत से खड़ा हुआ ‘रेवा डायमंड्स’ ब्रांड गुणवत्ता, पारदर्शिता और उत्कृष्ट शिल्प कौशल का पैमाना है. अमनोरा मॉल में यह तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम हमारे विस्तार के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.