अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानाें पर बमबारी की

पांच शहराें में एयरस्ट्राइक की : ईरान ने भी मिडिल-ईस्ट के 6 देशाें पर बम बरसाए

    13-Jul-2026
Total Views |
 
America
 
तेहरान, 12 जुलाई (वि.प्र./वार्ता) अमेरिका और ईरान के बीच शांति की हर उम्मीद बार-बार धुएं में उड़ती नजर आ रही है. अभी तक किसी भी तरह की डील पक्की भी नहीं हाे पाई थी कि दाेनाें देशाें ने फिर हथियार उठा लिए. ईरान ने रविवार काे हाेर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज काे निशाना बनाया था. इसके बाद अमेरिका ने एक सप्ताह में तीसरी बार हमला शुरू कर दिया. ईरान के 140 से ज्यादा ठिकानाें पर हमले हुए. अमेरिकी हमले के बाद एक बार फिर युद्ध बढ़ता दिख रहा है. नया बवाल सिर्फ दाे देशाें तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र के देश अलर्ट पर है. ईरान ने जवाबी हमला किया है. हमला णए, कुवैत, कतर, बहरीन पर किया है.
 
इतना ही नहीं इजरायल के पड़ाेसी जाॅर्डन पर भी अटैक किया गया है.
 
यहां माैजूद अमेरिकी बेस काे निशाना बनाया गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद ईरान के खिलाफ नए हमले किए. यह एक सप्ताह के अंदर यह तीसरा बड़ा हमला है.
 
बाद में एक बयान में कहा गया कि 140 से ज्यादा सैन्य ठिकानाें पर हमला हुआ. तनाव की नई चिंगारी जहाज पर हमले से भड़क उठी. अमेरिकी सेना का आराेप लगाया कि ईरान की इस्लामिक रिवाेल्यूशनरी गार्ड काॅर्प्स ने हाेर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज च/त ॠऋड ॠरश्रर काे निशाना बनाया. अमेरिका के मुताबिक हमले के बाद जहाज में आग लग गई. इंजन रूम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गया और वह समुद्र में ही फंस गया. एक क्रू मेंबर लापता है. बाद में ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि जहाज काे बीच समंदर में छाेड़ दिया गया है.

सभी बचे क्रू मेंबर्स काे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

सभी सदस्य लाइफबाेट के जरिए जहाज छाेड़ चुके हैं.

सेंटकाॅम ने कहा कि पहले भी व्यापारिक जहाजाें पर हमलाें के बावजूद ईरान काे समझाैते का पालन करने का माैका दिया गया था, लेकिन उसने फिर वही रास्ता चुना.

अमेरिकी सेना का दावा है कि इस ऑपरेशन का मकसद हाेर्मुज से गुजरने वाले जहाजाें और नाविकाें के लिए पैदा हुए खतरे काे कम करना है. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि तीन दिनाें की कार्रवाई में ईरान के 300 से ज्यादा सैन्य ठिकानाें काे निशाना बनाया गया. ताजा हमलाें में 140 लक्ष्य शामिल थे.