लंदन, 13 जुलाई (वि.प्र.) भारतीय महिला टीम ने लाॅर्ड्स में खेले गए एकमात्र टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. मैच के चाैथे और अंतिम दिन मेजबान टीम 457 रनाें के जवाब में 186 रनाें पर ही ढेर हाे गई.
जिसके साथ भारत ने लाॅर्ड्स में खेले गए महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला मैच 270 रनाें से अपने नाम कर लिया.
मैच में भारत की तरफ से बल्ले से स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जबकि गेंदबाजी में क्रांति गाैड़ और स्नेह राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी करके टीम काे ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.स्मृति ने पहली पारी में 83 और दूसरी पारी में 70 रन बनाए, जबकि यास्तिका ने दूसरी पारी में 113 रनाें की शानदार पारी खेली. जिसके साथ वाे लाॅर्ड्स के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं.वहीं गेंदबाजी में क्रांति गाैड़ ने पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी परी में 2 विकेट लेने में सफल रहीं. जबकि स्नेह राणा ने दूसरी में 4 विकेट और पहली पारी में 2 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजाें काे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
पहली पारी में भारतीय टीम ने 285 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रनाें पर ही सिमट गई. जिसकी वजह से भारत काे 115 रनाें की बड़ी लीड मिल गई. उसके बाद भारत ने दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी की और तीसरे दिन चाय के विश्राम से पहले अपनी दूसरी पारी 7 विकेट पर 341 रन पर घाेषित करके इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 457 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा.उसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 रनाें पर ही सिमट गई.
जिसमें एमी जाेन्स के 54 रन और साेफी एक्लेस्टाेन के 50 रन सबसे ज्यादा थे.