खड़की, 13 जुलाई (आ.प्र.) केंद्रीय नागर विमानन एवं सहकार राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा, पुणे ने समाज को ज्ञान का अमूल्य उपहार दिया है. यहां शिक्षा के साथ खेल व संस्कृति के संरक्षण का भी कार्य हो रहा है. बड़े वेिशविद्यालयों व कॉलेजों के बीच खड़की शिक्षण संस्था ने समाज हेतु योगदान दिया है. संस्था का 113 वर्षों का इतिहास प्रेरणादायी है और इसके माध्यम से समाज को अनेक प्रतिष्ठित एवं सेवाभावी व्यक्तित्व मिले हैं. खड़की शिक्षण संस्था के वैदेही दत्ताजी गायकवाड़ कनिष्ठ कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन 11 जुलाई को मुरलीधर मोहोल के हाथों संपन्न हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल ने की. इस दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष एड. एस.के. जैन, दत्ताजी गायकवाड़, वैदेही गायकवाड़, उपमहापौर परशुराम वाडेकर, उपाध्यक्ष अनिल मेहता, सचिव आनंद छाजेड, सहसचिव सूरजभान अग्रवाल, केसीबी के उपाध्यक्ष अभय सावंत, नगरसेवक सुनील पांड़े, सपना छाजेड सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे.