शिवाजीनगर, 14 जुलाई (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारत की प्रमुख सुपरक्राॅस रेसिंग लीग इंडियन सुपरक्राॅस रेसिंग लीग (खडठङ) के तीसरे सीजन में पुनीत बालन ग्रुप ने ‘पीबीजी रेसिंग’ (झइॠ ठरलळपस) नामक नई फ्रेंचाइजी के जरिए भारतीय माेटर स्पाेर्ट्स के क्षेत्र में कदम रखा है.
प्रसिद्ध उद्यमी, फिल्म निर्माता और खेल क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्यरत रहने वाले पुनीत बालन के नेतृत्व वाली इस नई फ्रेंचाइजी से महाराष्ट्र में इस लीग की स्थिति और मजबूत हाेने की उम्मीद जताई जा रही है.
बताया गया कि आईएसआरएल में पुनीत बालन ग्रुप का प्रवेश भारत में माेटर स्पाेर्ट्स क्षेत्र की बढ़ती व्यावसायिक गति और इस लीग के दीर्घकालिक उद्देश्याें पर प्रमुख निवेशकाें तथा खेल जगत के उद्यमियाें के बढ़ते विश्वास काे दर्शाता है.
आईएसआरएल के सह-संस्थापक और निदेशक ईशान लाेखंडे ने कहा, भारतीय खेलाें के साथ-साथ विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियाें के विकास के प्रति पुनीत बालन की प्रतिबद्धता, एक विश्वस्तरीय खेल पारिस्थितिकी तंत्र (स्पाेर्ट्स इकाेसिस्टम) बनाने के उनके दृष्टिकाेण (विजन) का प्रमाण है.
गाैरतलब है कि क्रिकेट, शतरंज, टेनिस, हैंडबाॅल, टेबल टेनिस, खाे-खाे, बैडमिंटन और आर्म रेसलिंग जैसे खेलाें में पुनीत बालन ग्रुप का सफल निवेश और मालिकाना हक है. पुनीत बालन ग्रुप का आईएसआरएल (खडठङ) में यह आगमन, भारत में खेल क्षेत्र की अगली पीढ़ी के लिए अवसर पैदा करने और उन्हें प्राेत्साहित करने के उनके लक्ष्य में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.