मुंबई, 14 जुलाई (वि.प्र.) मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने जून 2026 में सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित कार्रवाई से संभावित हादसाें काे टालने वाले 9 रेल कर्मचारियाें काे सेफ्टी अवाॅर्ड से सम्मानित किया है. विजेताओं काे पदक, प्रशस्तिपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया.
पुरस्कार विजेताओं का विवरण : मुंबई मंडल : कनिष्ठ अभियंता गुणवंत त्र्यंबक नेमाडे ने एलटीटी-दानापुर एक्सप्रेस के काेच में पुली खिसकी देख संभावित हादसा टाला. पाॅइंट्सवुमन गीता कुनाल नागवेकर ने दादर स्टेशन पर फिसलकर गिर रहे यात्री की जान बचाई.
पुणे मंडल: वरिष्ठ तकनीशियन माैलाली मुल्ला ने महाराष्ट्र एक्सप्रेस की राेलिंग-इन जांच के दाैरान टूटा हुआ स्प्रिंग पकड़ा. आरपीएफ कांस्टेबल दीपक करडिले ने कार्रवाई कर 11.08 लाख रुपये की चाेरी की रेल संपत्ति बरामद की और चार आराेपियाें काे पकड़ा.
भुसावल मंडल: वरिष्ठ सहायक लाेकाे पायलट एच. ए. उद्दघे ने दादरगाेरखपुर एक्सप्रेस के अंडरफ्रेम से रिसाव की पहचान कर एक्सल लाॅक हाेने से बचाया. ट्रैक मेंटेनर किशाेर शिवदास डाेंगरे ने मालगाड़ी के पहियाें से धुआं निकलते देख तुरंत ट्रेन रुकवाई और ब्रेक जाम ठीक कराया.
नागपुर मंडल: लाेकाे पायलट अकील अहमद शेख ने ट्रैक पर क्षतिग्रस्त ओएचई देखकर ट्रेन राेकी.
लाेकाे पायलट दिनेश विश्वकर्मा ने ट्रैक के पास लगी आग काे देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए और अग्निशामक यंत्र से आग बुझाई.
साेलापुर मंडल: वरिष्ठ तकनीशियन कलावती रामकृष्ण ने मालगाड़ी के निरीक्षण के दाैरान गायब स्प्रिंग्स की पहचान कर संभावित दुर्घटना काे टाला.
महाप्रबंधक ने सभी विजेताओं की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि इनका समर्पण अन्य रेलकर्मियाें काे भी सदैव सजग रहने की प्रेरणा देगा.